सिवनी मालवा: विधायक ने ग्राम बाईखेड़ी में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश
सिवनी मालवा विधानसभा के ग्राम बाईखेड़ी में निर्माणाधीन शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय का विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने रविवार लगभग शाम 5 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश द