धनौरा: मुरादाबाद कांड थाना क्षेत्र से चोरी किया बच्चा गजरौला के गांव अहरोला तेजवन में बेचा, पुलिस ने दबिश देकर बच्चा बरामद किया
मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र से बच्चा चोरी करके कोतवाली क्षेत्र गजरौला में एक दंपत्ति को बेच दिया। कांठ पुलिस ने बेचने वाले आरोपियों के साथ शुक्रवार की रात को दबिश देकर बच्चे को बरामद किया। पुलिस यहां से बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति को भी साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन निवासी एक ग्रामीण के पास पांच बेटिया हैं।