धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता की तहरीर पर गजरौला महिला थाने में मुकदमा दर्ज
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा माफी निवासी जयपाल सिंह ने अपनी पुत्री की शादी 13.4.2024 को मुरादाबाद के थाना डिलारी गांव जोगीपुरा मजरा निवासी अंकुर देवल के साथ की थी। शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे, दहेज में 20 लाख रुपए की मांग और कर रहे थे, ना देने पर 01,11,2024 को पीड़िता को धक्के मार कर घर से निकाल दिया।