धनौरा: मंडी धनौरा के गांव अहरौला माफी में दो छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक छात्र घायल, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव अहरोला माफी में मामूली कहासुनी को लेकर दो छात्रों में जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया। वह मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी मयंक शुक्रवार को 3 बजे अपने गांव में ही था। गांव के ही रहने वाले दूसरे छात्र ने पीट दिया।