धनौरा: गजरौला जूबिलेंट फैक्ट्री के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की गजरौला हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकराया, हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर, प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली निवासी गौरव पांडे गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में किराए पर रहकर जुबिलेंट फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार रात लगभग 10:30 पर जुबिलेंट फैक्ट्री के पास गौरव पांडे डिवाइडर से टकरा गया।