मौजमाबाद: नमामि गंगे अभियान के तहत हाथोज धाम में जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने जल संरक्षण का आह्वान किया
नमामि गंगे जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं उपखंड झोटवाड़ा की ओर से हाथोज धाम परिसर में जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवामहल विधायक एवं हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने आमजन को जल सेवा प्रदान करते हुए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।