खलीलाबाद: बखिरा पुलिस ने 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ युवक और महिला को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत बखिरा पुलिस ने छपिया बीस विगहा स्कूल के पास से 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी बरईपार व गोतरा देवी निवासी शनिचरा के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।