भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- देशभक्ति मेरे खून में हैं : जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन के भवन में मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- कांग्रेस ने मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। मेरी टिप्पणी खेल और खेल भावना को लेकर थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उसका अलग अर्थ निकालकर विवाद खड़ा कर दिया। राठौड़ ने कहा- मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं और देशभक्ति मेरे खून में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरा ऐसा कोई बयान नहीं था, जिसका अर्थ देश के खिलाफ बोलना निकाला जाए। मदन राठौड़ ने प्रदेश भाजपा ऑफिस में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर सेमिनार में कहा था- अगर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट का मैच हो और दुर्भाग्य से भारत हार जाए। उस समय जो पटाखे फोड़े, वह देशभक्त नहीं है। हां, मैं यह कहता हूं कि अगर अमेरिका-पाकिस्तान के बीच मैच हो तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है।
Jalor, Jalor | Oct 18, 2026