भंडरिया: भंडरिया प्रखंड कार्यालय में मदगडी क पंचायत के 50 किसानों को मक्का बीज वितरित
भंडरिया प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मदगडी क पंचायत के 50 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया। बीज का वितरण सांसद प्रतिनिधि कुँवर सिंह, उपप्रमुख श्रद्धा देवी, कृषि पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा एवं एटीएम शशिकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपप्रमुख श्रद्धा देवी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेत