सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले के कूरेभार में बीती रात ई-रिक्शा से बैटरी चोरी, दो वाहनों से 8 बैटरी गायब, मालिक ने थाने में की शिकायत
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार कस्बे में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अयोध्या रोड पर रहने वाले अमरजीत वर्मा के दो ई-रिक्शा से शुक्रवार की देर रात में चोर 8 बैटरी चुराकर फरार हो गए। अमरजीत वर्मा को शनिवार की सुबह 9 बजे चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत कूरेभार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वर्मा आरओ प्लांट का व्यवसाय भी करते हैं।इस घटना से क्षेत्र