बज्जू: बज्जु की छात्रा उषा का एनसीसी ऑल इंडिया कैंप में चयन, स्वागत समारोह का आयोजन किया गया
Bajju, Bikaner | Apr 19, 2026 बज्जू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र उषा का एनसीसी के ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन कैंप के लिए चयन हुआ है। वह आगामी 13 से 20 जून तक सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले इस कैंप में भाग लेगी। यह पहली बार है जब सीमावर्ती बज्जू उपखंड से किसी छात्र को एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर के लिए कैंप में मौका मिला है।