कांके: अरगोड़ा में आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Oct 21, 2025 अरगोड़ा स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में मंगलार शाम करीब चार बजे आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर निशाना साधा है। आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा राजद नेताओं को धूर्त कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस टिप्पणी को अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।