कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक हत्याकांड मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा जिसके बाद पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया