कांके: डोरंडा में न्यू काली पूजा समिति के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2025 डोरंडा में न्यू काली पूजा समिति के पूजा पंडाल का सोमवार शाम करीब सात बजे भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुभारंभ किया। इस मौके काली पूजा समिति ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को राजस्थानी लोककला, रंग-बिरंगे झरोखों, पारंपरिक चित्रकला और सांस्कृतिक प्रतीकों से सजाया गया है, जो दर्शकों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति का अनुभव कराएगा।