कोंडागांव: बड़ेकनेरा में आयोजित सुशासन तिहार में सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, मुख्यमंत्री ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
कोंडागांव। ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान हितग्राहियों को हेलमेट वितरित किए गए तथा कोंडागांव पुलिस की ‘उन्नयन’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए वॉलीबॉल किट भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक पुलिसिंग की पहल की सराहना की ।