श्री गंगानगर: ब्लॉक एरिया स्थित संगम होटल में ₹3.50 लाख की चोरी का मामला, घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 21, 2026
श्रीगंगानगर के ब्लॉक एरिया में स्थित संगम होटल में चोरी की वारदात हो गई थी।अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर 3.50 लख रुपए की नगदी चोरी कर ले गए।घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार शाम 5:00 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की तलाश कर रही।