Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। पतौना थाना क्षेत्र के रघेपुरा यदुपट्टी के बाध (चौर) में जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा करीब दोपहर के 1 बजे का बताया जा रहा है। रघेपुरा के केरवार गांव के लगभग 8 बच्चे चौर में स्नान करने के लिए गए थे। चौर में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिसके कारण वहां एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया था। स्नान करने के दौरान बच्चे उस गहरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक-एक कर डूबने लगे। गड्ढे के बाहर बच्चों की 7 जोड़ी चप्पलें छूटी हुई थीं। जैसे ही घटना की खबर आसपास फैली, स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सभी बच्चों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में 2 लड़के और 3 लड़कियों समेत कुल 5 बच्चों की मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल लाए गए तीन बच्चों में से दो बच्चियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक लड़के की हालत गंभीर है और उसका इलाज फिलहाल चल रहा है। वहीं, कुछ बच्चों के शव अभी गांव में ही होने की बात सामने आ रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) शारंग पानी पांडेय तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद व एक्टिव रहने का कड़ा निर्देश दिया है। अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर एक जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा मानक और लापरवाही से जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाते हैं, जिसके कारण आज इतनी बड़ी संख्या में मासूमों की जान चली गई। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Darbhanga, Darbhanga | Jun 3, 2026
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत पतौना थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। पतौना थाना क्षेत्र के रघेपुरा यदुपट्टी के बाध (चौर) में जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से कई मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा करीब दोपहर के 1 बजे का बताया जा रहा है। रघेपुरा के केरवार गांव के लगभग 8 बच्चे चौर में स्नान करने के लिए गए थे। चौर में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिसके कारण वहां एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया था। स्नान करने के दौरान बच्चे उस गहरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और एक-एक कर डूबने लगे। गड्ढे के बाहर बच्चों की 7 जोड़ी चप्पलें छूटी हुई थीं। जैसे ही घटना की खबर आसपास फैली, स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सभी बच्चों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस हादसे में 2 लड़के और 3 लड़कियों समेत कुल 5 बच्चों की मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल लाए गए तीन बच्चों में से दो बच्चियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक लड़के की हालत गंभीर है और उसका इलाज फिलहाल चल रहा है। वहीं, कुछ बच्चों के शव अभी गांव में ही होने की बात सामने आ रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) शारंग पानी पांडेय तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद व एक्टिव रहने का कड़ा निर्देश दिया है। अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर एक जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा मानक और लापरवाही से जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाते हैं, जिसके कारण आज इतनी बड़ी संख्या में मासूमों की जान चली गई। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। - Darbhanga News