गैंगस्टर का महिमामंडन व गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले 55 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित कर जिला पुलिस ने सोमवार को 06 युवकों को धारा 170 बीएनएस में गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर यादव ने बताया कि एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के फॉलोवर्स एवं आपराधिक प्रवृति की पोस्ट के खिलाफ अभियान चलाया है।