रैणी: माचाड़ी पेट्रोल पंप पर कम ईंधन देने का आरोप, ग्राहकों ने किया हंगामा
Reni, Alwar | Jun 27, 2026 रैणी उपखंड के माचाड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने घटतौली का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि पूरे पैसे लेने के बावजूद मशीन से निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल दिया जा रहा है। इसे लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई और काफी देर हंगामा चला।