सरदारपुर: सरदारपुर क्षेत्र में मानसून से किसानों को राहत, कालीकराई बांध हुआ फुल, बांध का एक गेट खोला गया
Sardarpur, Dhar | Sep 23, 2025 मानसून का अंतिम दौर सरदारपुर क्षैत्र के किसानों के लिये राहत लेकर आया है। सरदारपुर तहसील के सबसे बडे सिंचाई बांध कालीकराई ने भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया हैै। बांध का लेवल पुर्ण जलग्रहण क्षमता के पास पहुंचने पर बांध का एक गेट 30 सेंटीमीटर तक खोलकर पानी नदी मे छोडा गया।