उचकागांव: जमसड टोला में घर नहीं तोड़ने पर मां-बेटे सहित तीन की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड टोला गांव में पंचायती के बाद भी घर का दिवाला नहीं तोड़ने पर गांव के कुछ लोगों ने गांव के पप्पू साह को लाठी-डंडे, लोहे के रड से पीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए उनकी मां और बहन की जमकर पिटाई की गई। वहीं दोनों के गले में पहने मंगलसूत्र को छीन लिया गया। तीनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।