गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय युवक राहुल अपनी मांगों को लेकर 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और करनैलगंज सीओ अभिषेक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद सीओ ने युवक से मोबाइल पर बात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि 25 मई को राहुल के छप्पर में आग लग गई थी, जिससे उसका सारा सामान जल गया था। राहुल का आरोप है कि उसके पाटीदार ने रंजिशन आग लगाई थी और वह उसी से नुकसान की भरपाई कराने की मांग पर अड़ा था। इस मामले में उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भी दिया था। रविवार को एक महिला के टावर पर चढ़ने की खबर से प्रेरित होकर राहुल ने भी अपनी मांग मनवाने के लिए यह आत्मघाती कदम उठाया था। फिलहाल पुलिस ने उसे निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
GondaNews, GondaPolice, UttarPradesh, TowerDrama, ParspurPolice, ArsonCase, LocalDispute, UPPolice, BreakingNewsGonda, ViralVideoGonda
Gonda, Gonda | Jun 2, 2026