मनोहरथाना: मनोहरथाना गोपुत्र सेना ने विधायक गोविंद रानीपुरिया को सौंपा ज्ञापन
मनोहरथाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, बीमार और निराश्रित गौवंश की सुध लेने और उनके उचित उपचार व ठहराव के लिए गोपुत्र सेना मनोहरथाना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक गोविंद रानीपुरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गोपुत्र सेना ने क्षेत्र में एक विकलांग गौशाला' (आश्रय स्थल) के निर्माण के लिए सरकारी भूमि आवंटित करने की मांग की ।