छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 26 फरवरी दोपहर करीब 4:00 बजे आगामी होली, गुड़ी पड़वा, चैती चांद, ईद-उल-फितर, रामनवमी और महावीर जयंती के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।