पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में ललित भवन के पीछे एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है।आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।