गुलाबगंज: राज्यसभा मे नामांकन फॉर्म निरस्त होने पर BJP पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने दिया धरना,गुलाबगंज विदिशा के कार्यकर्ता शामिल
प्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटों मे से 2 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के उम्मीदवार के जीतकर राज्यसभा जाने की स्थिति बन रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रद्द हो गया। इसी के विरोध मे कांग्रेस ने नीमताल पर धरना प्रदर्शन किया और उपवास किया, बुधवार शाम 4 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान गुलाबगंज और विदिशा के कार्यकर्ता रहे शामिल।