नेपरी के प्रतीक्षालय में लटका मिला था युवक का शव, परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर साडू पर लगाए हत्या के आरोप, एडिशनल एसपी को दिया आवेदन मुरैना/युवक की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई हैं।जानकारी के अनुसार खनेता गांव निवासी रामदास रजक ने अपने भाई सतीश रजक की मौत को हत्या बताते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया कि सतीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम नेपरी में अपने साले अभिषेक रजक की शादी में शामिल होने गया था। शादी समारोह के दौरान उसका अपने साढ़ू नीरज रजक से विवाद चल रहा था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि 21 जून की रात शादी समारोह में नीरज रजक ने सतीश को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव क�
Morena, Morena | Jun 29, 2026