फैज़ाबाद: रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए सीतापुर पीएसी बटालियन के मुख्य आरक्षी की श्रीराम अस्पताल में हुई मौत
रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई सीतापुर पीएसी बटालियन के मुख्य आरक्षी की श्रीराम अस्पताल में मौत हो गई।मूल रूप से बलिया के थाना दोकटी क्षेत्र स्थित गांव कारण छपरा निवासी संजय सिंह पुत्र स्व. परमानंद सिंह सीतापुर पीएसी के 11 बटालियन के ए दल में मुख्य आरक्षी के रूप में तैनात थे।