फैज़ाबाद: अयोध्या धाम जंक्शन पर प्रवेश द्वार के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेलवे की जिद के कारण भूस्वामियों से वार्ता विफल
रेलवे अयोध्या धाम जंक्शन पर द्वितीय प्रवेश द्वार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में स्थलीय निरीक्षण के लिए भूमि अध्यप्ति अधिकारी ने रेलवे स्टेशन और आबादी का निरीक्षण किया। भू-स्वामियों और रेलवे के अधिकारियों के वार्ता के क्रम में रेलवे के अधिकारी अपने प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर एक इंच भी बदलने के लिए तैयार नहीं दिखे।