फैज़ाबाद: अयोध्या में अपर जिला जज वंदना सिंह की अदालत ने दहेज हत्या में पति देवर और सास ससुर को किया दोष मुक्त
अयोध्या में दहेज हत्या के एक मामले में कोर्ट ने पति रामबाबू गुप्ता, देवर राजू गुप्ता, सास रूप कुमारी देवी व ससुर हरीराम गुप्ता को दोष मुक्त कर दिया है। फैसला अपर जिला जज वंदना सिंह की अदालत से हुआ। आरोप था कि विवाहिता रूबी को पति, देवर, सास व ससुर ने दहेत के लिए प्रताड़ित किया। इससे परेशान हो रुबी ने 21 फरवरी 2016 को मायके में फांसी लगाकर जान दे दी थी।