फैज़ाबाद: अयोध्या में डीजे की धुन पर नाचते- गाते कांवड़ यात्रा शुरू, सरयू नदी किनारे पहुंचे लाखो कांवड़िए
अयोध्या में भी कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए गए हैं।रामनगरी में भी कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्त सरयू नदी में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी, राम मंदिर में दर्शन पूजन के साथ सरयू तट स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।