फैज़ाबाद: कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर जमथरा घाट निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
कैंट थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर जमथरा घाट निवासी विवाहिता पल्लवी पत्नी आकाश अपने घर में फंदे से लटकी मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मायकेवाले पहुंच गए हैं, अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।