चौपारण: दरजीचक में आज भव्य जागरण और भंडारे का आयोजन, कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
चौपारण: प्रखंड के करमा पंचायत स्थित दरजीचक में आज शुक्रवार, 15 मई को शाम 6 बजे से ‘दरजीचक महायग्य समिति’ के तत्वावधान में भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बंगाल, पटना और कानपुर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अविनाश आर्या भी उपस्थित रहेंगे।