बांका शहर स्थित तारा मंदिर के समीप बुधवार की सुबह 9 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे राजेश कुमार चौधरी जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।