खेरागढ़: खेरागढ़ में 765 केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, बिजली आपूर्ति एक घंटे तक रही बाधित
Kheragarh, Agra | Jun 25, 2026 खेरागढ़ में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे कागरौल रोड पर निर्माणाधीन 765 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान कागरौल की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तार की चपेट में आ गई, जिससे तार खिंच गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर विद्युत विभाग ने 33 केवी खेरागढ़ और अयेला लाइन का शटडाउन