जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में 13 अप्रेल से लापता लिपिक रामकुमार निर्मलकर की लाश तालाब में मिली है. मौके पर मुलमुला पुलिस ने पहुंचकर, शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. मृतक रामकुमार निर्मलकर, भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक थे।