भिंड नगर: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कार्यालय से विधायक प्रीतम लोधी के डकैत रामबाबू गड़रिया के संबंधों पर उठाए सवाल
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बुधवार सुबह 11 बजे कार्यालय से जारी बयान में भाजपा सरकार और विधायक प्रीतम लोधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 लाख रुपये के इनामी कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को भाजपा विधायक प्रीतम लोधी द्वारा जंगल में लगातार मिलने की बात स्वीकार करना तथा उसे बड़े भाई जैसा बताना गंभीर मामला है।