चरखी दादरी: च.दादरी में ताश खेलते समय झगड़े में कांच की बोतल से हमला, सिर फोड़ा, पीजीआई रेफर
शहर के कबीरनगर में ताश खेलते समय वाल्मिकी बस्ती निवासी दो युवकों का झगड़ा हो गया। इस दौरान कांच की बोतल मारकर एक युवक का सिर फोड़कर घायल कर दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर उसे चोट मारने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।