चरखी दादरी जिले से सर्वहित साधना न्यास अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद ने आज रविवार को सायं 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कल 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर गांव पांडवान स्थित आर्य समाज वेद मंदिर में औषधीय खीर तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें औषधीय खीर का वितरण किया जायेगा।