चरखी दादरी: च.दादरी पावर हाउस का नया ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में फेल, बिजली आपूर्ति के लिए 4 दिन का इंतज़ार
चरखी दादरी के रेलवे रोड स्थित 132 केवी बिजली सब स्टेशन का हब ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद हांसी से मंगवाएं गए ट्रांसफार्मर की शनिवार देर रात तक टेस्टिंग चली। 12 घंटे चली टेस्टिंग में ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति के लिए खरा नहीं उतर पाया और कंपनी की टीम द्वारा बिजली आपूर्ति की अनुमति नहीं दी गई। अब निगम द्वारा नारनौल से नया ट्रांसफमर मंगवाया है।