जांजगीर: सुशासन तिहार 2026 सरखों में 2 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर
जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत 1 मई से 10 जून तक जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 2 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत सरखों स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर आयोजित होगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान