दातागंज: दातागंज तहसील क्षेत्र के सिमरिया तेदू में रामगंगा का पानी बढ़ने से शुरू हुआ कटान, ग्रामीणों को हो रही है भारी समस्या
बुधवार को दातागंज तहसील क्षेत्र के सिमरिया तेदू गांव में रामगंगा का पानी बढ़ने से कटान तेजी से शुरू हो गया है। पानी का स्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की समस्या और बढ़ने लगी है। सिमरिया के पास सकतपुर गांव खाली कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके है। प्रशासन ने नाव और मोटर बोट को प्रभावित गांव में लग दिया है।