सरदारशहर: भानीपुरा: एनडीपीएस मामले में 18 माह से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
चूरू। भानीपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 18 माह से फरार था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। थानाधिकारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सूचना व निगरानी के आधार पर दबोचा।