सतवास: सतवास में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मैराथन, डिजिटल ठगी से बचाव का दिया संदेश
Satwas, Dewas | Jul 7, 2026 पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत देवास जिले के सतवास में डिजिटल ठगी से बचाव के लिए जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी सहित पुलिसकर्मी, नगर परिषद के कर्मचारी, शासकीय स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।