रायपुर में मिठाई दुकानों पर छापा, 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, 160 किलो मिठाई-पनीर नष्ट
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने स्वयं टीम के साथ तेलीबांधा स्थित न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स, स्वीट हट एंड बेकरी और पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट कराया गया। चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होने तक कम से कम तीन दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। खोवा, कुंदा, पनीर और विभिन्न मिठाइयों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्र