सिसई: सिसई बस्ती रोड स्थित कृषि फार्म की जमीन पर पदाधिकारियों ने विवादित जमीन छोड़कर फेंसिंग करने का फैसला लिया
Sisai, Gumla | Dec 16, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई बस्ती रोड में स्थित कृषि फार्म भूमि पर फेंसिंग के समय विवाद होने पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर अंचलाधिकारी सिसई नितेश खलको थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह स्थल पर पहुंचे।वहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से बात की और लोगों को समझाया बुझाया।अंचलाधिकारी ने कहा उपायुक्त के निर्देश पर विवादित जमीन को छोड़कर फेंसिंग किया जा रहा है।