सिसई: बरगांव बरटोली निवासी महिला ने पति और परिवार पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
Sisai, Gumla | Dec 14, 2024 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार रात जानकारी देते हुए होता हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव बरटोली निवासी अंजू देवी ने प्राथमिक दर्ज कराई। जिसमें नदिया लोहरदगा निवासीअपने पति दीपक टोप्पो और उसके परिवार वालों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर लिया।