सिसई: सिसई लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, 2024-25 की योजना का शुभारंभ
Sisai, Gumla | Dec 15, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित सिसई लैंपस में खरीफ विपणन मौसम 2024 25 के धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारंभ हुआ।सरकार कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सिसई प्रखंड के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 2300 रुपए प्रति क्विंटल के साथ₹100 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।