सरधना: कस्बा खिवाई में राशन एजेंसी चलाने वाले पर अनियमितता और धोखाधड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत दी
सरूर पुर थाना क्षेत्र के कस्बा के कस्बा खिवाई से सरकारी सस्ता गल्ला संचालक पर दबंगई करने। और राशन कम देने तथा नियमों के विरुद्ध चलाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है। बुधवार दो बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा खियाई में अनुसूचित जनजाति की एक महिला के नाम पर सस्ते गल्ले की दुकान चल रही है।