🔳शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
🔳कटनी - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इको क्लब दिवस के अवसर पर गुरूवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान सहित विभिन्न पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन एवं इको क्लब प्रभारी प्रो. श्रीमती ज्योत्सना के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इको क्लब के उद्देश्यों, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा सतत विकास के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। संकल्प ग्रहण की प्रक्रिया का संचालन डॉ. माधुरी गर्ग एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जी. एम. मुस्तफा द्वारा संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के बहुउपयोगी एवं औषधीय पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. वी. के. द्विवेदी, प्रो. जी. एम. मुस्तफा, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी तथा डॉ. शिनन्दन पटेल सहित अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
4 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026